फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ambulance drivers expressing happiness over the increasing cases of Corona caught by the police

पुलिस के हत्थे चढ़ा कोरोना के बढ़ते मामलों पर खुशी जताने वाले एंबुलेंस चालक

Sun, 01 Aug 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ambulance drivers expressing happiness over the increasing cases of Corona caught by the police
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के बीच एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक एंबुलेंस चालक मरीजों की बढ़ती संख्या पर खुशी जताते हुए कमीशन के खेल में लाखों रुपये की कमाई होने की बात कह रहा था। ऑडियो वायरल होने के बाद से एंबुलेंस चालक भूमिगत हो गया था, जो शनिवार को थाना कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिसका 151 में चालान काट दिया गया, जो बाद में रिहा हो गया।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बीच जब लोग संक्रमण से जूझ रहे थे और लगातार मौत के मामले सामने आ रहे थे, उसी दरम्यान एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसके जरिये कमीशनखोरी के खेल का घिनौना चेहरा उजागर हुआ था। इस ऑडियो में एक एंबुलेंस चालक किसी व्यक्ति से बात करते हुए कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों पर खुशी जता रहा था। आने वाले वक्त की त्रासदियों को लेकर वो बेहद उत्साहित था। लाखों रुपये कमाने की बात कह रहा था। वायरल ऑडियो अफसरों के पास तक पहुंच गया था। इसके बाद से एंबुलेंस चालक भूमिगत हो गया था, जो महीनों बाद शनिवार को चेकिंग के दरम्यान कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए चालक नंदू कॉलोनी के सामने निवासी उमेश अहिरवार को पुलिस उसकी बगैर नंबर की बाइक समेत उन्नाव गेट बाहर से पकड़कर थाने ले आई। यहां बाइक सीज कर दी गई, जबकि एंबुलेंस चालक का 151 में चालान काटा गया, जिसे बाद में मुचलका भरने के बाद रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed