फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ambulance carrying dead body collided with tractor, three injured

Jhansi News: शव लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रैक्टर से टकराई, तीन घायल

Tue, 13 Dec 2022 05:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Ambulance carrying dead body collided with tractor, three injured
झांसी। गोंडा के ग्राम दुर्जनपुर निवासी कमील शेख (40) मुंबई में एक सैलून में काम करते थे। शनिवार की रात हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। जानकारी होने पर परिजन शव लेने मुंबई पहुंच गए थे। वे एंबुलेंस से शव अपने गांव ले जा रहे थे। एंबुलेंस में बच्चों समेत परिवार के 14 लोग सवार थे। मृतक के परिजन इसरार ने बताया कि सोमवार की सुबह मोंठ के पास कानपुर हाईवे पर एंबुलेंस के आगे ट्रैक्टर ट्रॉली चल रही थी। इसी दरम्यान एंबुलेंस चालक चंद्रकांत को झपकी आ गई। इससे एंबुलेंस ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। हादसे में चालक चंद्रकांत, मृतक का छोटा भाई मोहम्मद जमील और 13 साल का शादाब घायल हो गया। ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल में भर्ती किया गया। जबकि, बाकी दोनों घायलों की इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई। इसके बाद परिजन दूसरी एंबुलेंस से शव लेकर गोंडा के लिए रवाना हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed