फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   amar ujala shoping festival jhansi

राजस्थानी आचार और चटनी बना रही है लोगों को दीवाना

Tue, 11 Jun 2019 01:24 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 11 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
amar ujala shoping festival jhansi
amar ujala shopping festival - फोटो : amarujala
झांसी। किले की तलहटी स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ की हर शाम गुलजार बनी हुई है। राजस्थान के खट्टे मीठे व्यंजनों के साथ वहां के 32 प्रकार के चटपटे आचार और चटनी लोगों के मन को लुभा रहे हैं। किचन में हींग और शुद्ध सरसों के तेल की महक रहे। ऐसे में महिलाएं हींग का आचार, बांस का आचार, आम का आचार खूब खरीद रही हैं।
विज्ञापन

मधुर संगीत की गूंज और ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ के सांस्कृतिक मंच पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे रंगारंग कार्यक्रमों के बीच लोग फेस्टिवल का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। सोमवार की शाम देश भक्ति के तरानों और साईं बाबा के भजनों को लोगों ने सुना। वहीं, गर्मी से बचने के लिए बच्चों ने झूलों में बैठकर हवा से बात की। इसके अलावा वाटर बोटिंग का भी लुत्फ उठाया। मेला की शान राजस्थान के व्यंजनों में मावा कचौड़ी और प्याज कचौड़ी लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। राजस्थान बीकानेर के आचार विक्रेता मनीष यादव ने बताया कि वह राजस्थान के शुद्ध मसालों और तेल से बने 32 प्रकार के खट्टे-मीठे आचार और चटनी लेकर आए हैं। इनमें आम हींग का आचार, टेटी का आचार, आम का मेवा मिश्रित लच्छा, अदरक व लहसुन की चटनी, बेल, आंवला व सेब का मुरब्बा आदि है। सभी आचारों में शुद्धता का ख्याल विशेष है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। गैस, कब्ज, अपच तथा पेट की अन्य समस्याओं को भी खत्म करती है। इसके अलावा मुरब्बा गर्मी में लोगों को राहत देता है। उनके अनुसार महिलाएं सभी प्रकार के आचारों को पसंद कर रही हैं। इन सभी की दर सामान है, जो 200 रुपये प्रति किलो है। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के प्रस्तुतकर्ता गोविंद मसाले हैं। जबकि, सह प्रायोजक पीसी ज्वैलर्स और रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed