फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Amar ujala foundation camp in 14 june

अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर 14 जून को

Sat, 12 Jun 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala foundation camp in 14 june
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दान किए गए रक्त को ब्लड बैंक में रखा जाएगा, जो जरूरतमंदों के काम आएगा। ऐसे में शहर के लोगों से अपील है कि वो रक्तदान शिविर में आकर ब्लड जरूर डोनेट करें।
विज्ञापन

रक्तदान एक जीवन देने वाली गतिविधि होती है। एक यूनिट रक्तदान करके चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसीलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। आपके रक्त की हर बूंद का कतरा किसी के जीवन का स्त्रोत बन सकता है। रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में बढ़-चढ़कर लोग भी हिस्सा लेते हैं। इस बार रक्तकोष में रक्त की कमी भी चल रही है। खासकर कई निगेटिव ब्लड ग्रुप का एक भी यूनिट रक्त सरकारी अस्पतालों में नहीं है। ऐसे में शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा लेकर रक्तदान जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed