{"_id":"5d7541308ebc3e01830a0552","slug":"amar-ujala-campaign-aparajita-100-million-smiles-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार और समाज के निर्माण में महिलाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका: रेशम सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार और समाज के निर्माण में महिलाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका: रेशम सिंह
Tue, 10 Sep 2019 02:16 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान अपराजिता का झांसी में हुआ आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अभियान अपराजिता '100 मिलियन स्माइल्स' के तहत रविवार को महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के बूते समाज के हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम फहराया है। प्रगति के लिए बेहतर होगा कि महिलाएं खुद को कभी कमतर न समझें। अपने भीतर छुपी प्रतिभाओं को पहचानें और उसका शत प्रतिशत उपयोग करें। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी ली गई।
विज्ञापन
इलाइट-सीपरी रोड स्थित लक्ष्मी गार्डन में पटेल समाज महिला कल्याण समिति के सहयोग से आयोजित संगोष्ठी में समिति की अध्यक्ष मीरा निरंजन ने कहा कि महिलाओं को हर मुसीबत का सामना डटकर करना चाहिए। कभी हिम्मत नहीं हारना चाहिए। जीत आपकी ही होगी। आर्यकन्या महाविद्यालय की शिक्षिका कल्पना सिंह ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की बात हो या सेवा की, समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं ने काबिलियत के बूते अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
रेशम सिंह बोलीं कि परिवार और समाज के निर्माण में महिलाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पढ़ी लिखी महिला ही सुशिक्षित परिवार और समाज का निर्माण करती है। बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रभा निरंजन ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आया है, परंतु अब भी इस दिशा में बहुत काम की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इस मौके सीमा, रेनू, सुनीता, माधुरी, सरोज, सीमा, ऊषा चौधरी, रेनू सिंह, प्रियंका पटेल, सुनीता निरंजन, लक्ष्मी निरंजन, रजनी, किरण, कल्पना सिंह, बीके निरंजन, महेंद्र चौधरी, पूरन सिंह, रामशंकर निरंजन, सुबोध पटेल, मधुकर निरंजन, राघवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।