फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   amar ujala base

पशुओं का रख रहे ख्याल, आहार का कर रहे इंतजाम

Sat, 04 Apr 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
amar ujala base
अमर उजाला बेस सदस्या डॉ. प्रगति गुप्ता। - फोटो : REPORTERS
झांसी। आपदा के इस दौर में अमर उजाला बेस (बिजनेस एकेडमिक एंड सोशल एंटरप्रेन्योर) से जुड़े प्रतिनिधि अपनी बड़ी भूमिका अदा कर रहे हैं। वे जरूरतमंदों के लिए भोजन का इंतजाम तो कर ही रहे हैं। साथ ही उन्हें पशुओं की भी चिंता है। बेस की प्रतिनिधि डा. प्रगति गुप्ता गायों के लिए आहार के इंतजाम में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से जनजीवन थमा हुआ है। ऐसे में तमाम लोगों के समक्ष भोजन तक का संकट गहराया हुआ है। हालांकि, सामाजिक संगठन व आज जनमानस के लोग जरूरतमंदों तक भोजन उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं। इससे लोग राहत में हैं। लेकिन, छुट्टा घूमने वाले पशुओं को भोजन नहीं मिल पा रहा है। इनकी मदद के लिए बेस की सदस्य डा. प्रगति गुप्ता आगे आईं हैं। पेशे से दंत चिकित्सक प्रगति रोजाना सुबह दो घंटे नगर में घूमती हैं। पशु के नजर आते ही वे उसे चारा खिलाती हैं। चारा खत्म होने पर घर से बनाकर ले जाई गईं रोटियां उन्हें डालती हैं। ब्रेेड भी खिलाती हैं। इस काम में उनकी बराबरी की मदद उनके पति डा. गौरव गुप्ता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed