फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aman and Babita became overall champions

Jhansi News: अमन और बबिता ओवरआल चैंपियन बने

Wed, 26 Feb 2025 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Aman and Babita became overall champions
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह के दौरान नृत्य प्रतियोगिता में हर्षिता और गायन में निकेत जैन अव्वल रहीं। छात्र वर्ग में अमन यादव एवं छात्रा वर्ग में बबीता कुशवाहा को ओवरआल चैंपियन घोषित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए महाविद्यालय प्रबंधक प्रदीप चौबे ने कहा कि चरित्र निर्माण व मानवीय गुणों के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। उपाध्यक्ष विलास पटैरिया ने कहा कि विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

प्राचार्य ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि शिक्षा की सार्थकता, व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक, चारित्रिक और आध्यात्मिक विकास में निहित है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्र/छात्राओं ने नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किया। नृत्य प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम, तमन्ना द्वितीय, अंजली राजा तृतीय स्थान पर रहीं। गायन में निकेत जैन प्रथम, विनय बाल्मीकि द्वितीय, शालिनी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। खेल प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को नेमवि प्रबंधक प्रदीप चौबे, उपाध्यक्ष विलास पटैरिया, प्राचार्य प्रोफे. ओमप्रकाश शास्त्री, प्रोफे. आशा साहू, प्रोफे. अनिल सूर्यवंशी ने शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रोफे. आशा साहू, पंकज शर्मा, अनिल सूर्यंवशी, हिमांश धर द्विवेदी, अनीता, डाॅ. मनोज कुमार, डाॅ. रोशन कुमार सिंह, डाॅ. अरिमर्दन सिंह, डाॅ. दीपक पाठक, डाॅ. प्रीति सिरौटिया, डाॅ. अवनीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन डाॅ. दीपक पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed