फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Alleged that questions in MSc Agriculture paper came from outside

Jhansi News: एमएससी एग्रीकल्चर के पेपर में सवाल बाहर से आने का लगाया आरोप

Wed, 07 Feb 2024 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Alleged that questions in MSc Agriculture paper came from outside
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बुधवार को एमएससी एग्रीकल्चर के पेपर में आधे सवाल बाहर से आने का आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगाया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बीयू प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की। अब विशेषज्ञ से प्रश्नपत्र की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीयू कैंपस में एमएससी एग्रीकल्चर का पेपर देने के बाद छात्र-छात्राएं एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक से मिलने पहुंच गए। एबीवीपी की प्रदेश मंत्री शिवा राजे बुंदेला ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के स्टैटिक्स के प्रश्नपत्र में चार दीर्घउत्तरीय और दो लघु उत्तरीय सवाल आउट ऑफ सिलेबस थे। सिलेबस का प्रिंट भी अधिकारियों को दिखाया है। वहीं, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि एक्सपर्ट से प्रश्नपत्र की जांच कराई जाएगी। आउट ऑफ सिलेबस सवाल आए होंगे तो उसका लाभ परीक्षार्थियों को दिया जाएगा। हालांकि, मौके पर मौजूद एक शिक्षक ने सवाल देखे तो उन्होंने बताया कि ये स्टैटिक्स के ही हैं। फिर भी जांच कराएंगे। इस दौरान बीयू कैंपस अध्यक्ष हर्ष शर्मा, मंत्री निषेद्र राजपूत, विकास शर्मा, श्यामजी शर्मा, अमित पोखकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed