{"_id":"6ae3ab745f3ff90d0c01ef9c","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-distribution-of-compensation-for-excessive-rainfall-jhansi-news-c-168-1-mrn1003-104229-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अतिवृष्टि मुआवजा राशि वितरण में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अतिवृष्टि मुआवजा राशि वितरण में अनियमितता का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि मुआवजा राशि वितरण में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि पात्र किसानों को समय पर मुआवजा नहीं मिला, तो वे अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
किसानों का आरोप है कि मुआवजे के लिए उपजिलाधिकारी और तहसीलदार कार्यालय के चक्कर काटने पर भी फाइलें आगे नहीं बढ़ रहीं हैं। बिचौलियों के माध्यम से पैसे देने वालों के खातों में लेखपालों ने राशि डलवा दी। जबकि शुरुआत से कागजात जमा करने वाले वास्तविक किसान आज भी मुआवजे से वंचित हैं। यूनियन ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर अधिकारियों ने कार्रवाई के बजाय मामले को दबाया।
भारतीय किसान यूनियन ने इस भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने दोषी कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है। भाकियू ने सभी वंचित किसानों के बैंक खातों में एक सप्ताह के भीतर मुआवजा राशि भेजने को कहा है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संगठन तहसील कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर बृजकिशोर, परमानंद, मन्तरलाल, गोकुलप्रसाद, रामगोपाल, ब्रजभान कुशवाहा, रामाराव राजपूत, पंकज अहिरवार आदि मौजूद रहे।