फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All stuck in the exit poll

एग्जिेट पोल में फंसे रहे सभी

Sat, 11 Mar 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
All stuck in the exit poll
एग्जिेट पोल में फंसे रहे सभी - फोटो : demo
शुक्रवार को शहर के लोग एग्जिट पोल में फंसे रहे। सभी अपनी- अपनी राय देते नजर आए। किसी ने एग्जिट पोल के अनुमान को सही बताया तो किसी ने कहा कि एक दिन और रुक जाओ हकीकत सामने आ जाएगी। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है।  
विज्ञापन

नौ मार्च को मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार की शाम आए एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा समर्थकों को छोड़ दिया जाए तो बाकी को परेशान कर रखा है। शुक्रवार को भी लोग न्यूज चैनलों से चिपके रहे और एग्जिट पोल पर आ रही नेताओं व बुद्धजीवियों की राय सुनते रहे। इसके अलावा बाजार, चाय की दुकान, ऑफिस, पार्क या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर सिर्फ लोगों की जुबान पर एग्जिट पोल की चर्चा थी। सभी एग्जिट पोल के हिसाब से अपने- अपने अनुमान बता रहे थे। यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा तो राजनीतिक दल गठबंधन करके सरकार बना लेंगे। अखिलेश यादव के बयान पर लोगों का यह भी कहना था कि बसपा और सपा में गठबंधन नहीं हो सकता। ऐसे में भाजपा और बसपा में गठबंधन हो सकता है तो इसकी संभावनाओं पर भी चरचाओं का दौर चलता रहा। आखिर में सिर्फ एक निष्कर्ष निकलता कि कुछ घंटों बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन



प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार 
उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जनपद की चारों सीटों पर हमारी जीत होगी। जनता बदलाव चाहती थी, जिसका परिणाम मतगणना के बाद पता लग जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि शर्मा, भाजपा प्रत्याशी। 

एग्जिट पोल तय नहीं करती जीत 
एग्जिट पोल चुनाव में जीत तय नहीं करती है। जनता कांग्रेस- सपा गठबंधन के साथ थी। झांसी में मेरी जीत के लिए हर वर्ग ने मेहनत की। इस बात का पता चंद घंटों के बाद चल जाएगा। 

राहुल राय, कांग्रेस- सपा गठबंधन प्रत्याशी। 

जनता ने लड़ा है चुनाव 
मेरा चुनाव तो जनता ने लड़ा है। जनता ने जो सहयोग मुझे दिया, उस हिसाब से तो मतदान के दिन ही मेरी जीत हो गई थी। एग्जिट पोल नतीजे गलत साबित होंगे और प्रदेश में बसपा की सरकार ही बनेगी।  
सीताराम कुशवाहा, बसपा प्रत्याशी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed