फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All new born baby data will get under four days born in nursing hospital

नवजात: नर्सिंगहोमों से चार दिनों में जन्मे बच्चों का ब्योरा तलब

Sat, 21 Dec 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
All new born baby data will get under four days born in nursing hospital
झांसी। मेडिकल कॉलेज के बाहर कूड़े में फेंकी गई नवजात के परिजनों की पहचान के प्रयास शुरू हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित सभी नर्सिंगहोमों को पत्र लिखकर शुक्रवार से सोमवार तक जन्मे सभी बच्चों का ब्योरा तलब कर लिया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाहर सोमवार की देर रात नवजात को कोई कूड़ेदान में फेंककर चला गया था। कुत्ते ने नवजात का एक हाथ खा लिया था। कान को भी जख्मी कर दिया था। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों को भी चोट पहुंचाई थी। इस मामले को अमर उजाला प्रमुखता से उठा रहा है। अब सीएमओ डॉ. जीके निगम ने मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित सभी नर्सिंगहोमों को पत्र लिखकर शुक्रवार से सोमवार तक जन्मे सभी नवजात बच्चों का रिकॉर्ड मांगा है। नर्सिंगहोमों को रिकॉर्ड में नवजात के माता-पिता का नाम, लिंग, जन्म का समय, परिजनों का मोबाइल नंबर आदि ब्योरा तलब किया है। नर्सिंगहोमों का संपूर्ण जानकारी 48 घंटे के भीतर उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

हमें बताएं, नाम रखेंगे गोपनीय
नवजात बच्ची से संबंधित यदि किसी व्यक्ति के पास कोई भी जानकारी है तो वह अमर उजाला को 7617566165 फोन नंबर पर बता सकता है। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। वहीं, नर्सिंगहोमों और उनके यहां कार्यरत कर्मचारियों को भी इस प्रकरण में आगे आना चाहिए। यदि उनके यहां यह बच्ची जन्मी है, तो वह भी गोपनीय सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed