फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All departments should discharge their responsibilities under Mission Shakti: CDO

मिशन शक्ति के तहत सभी विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन करें : सीडीओ

Fri, 04 Oct 2024 05:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
All departments should discharge their responsibilities under Mission Shakti: CDO
- महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान फेज-5 का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो- 40
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर ‘मिशन शक्ति’ के विशेष अभियान (फेज-5) का शुभारंभ बृहस्पतिवार को किया गया। जिसके सफल क्रियान्वयन को मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन की दृष्टि से प्रदेश में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत विशेष अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान 90 दिनों तक चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों की सहभागिता से अनेकों गतिविधियां की जाएंगी। सभी विभाग शासनादेश के अनुसार कार्ययोजना बनाकर गंभीरता से कार्य करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान में महिला पुलिस कर्मी ग्राम/न्याय पंचायत हेतु नियुक्त बीसी सखी, राजस्व लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर तथा अन्य सरकारी विभागों के कर्मियों से समन्वय कर तीन बिंदुओं महिला सुरक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना एवं महिला हिंसा से संबंधित और अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबर/फोरम के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, उप निदेशक कृषि बसंत कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed