{"_id":"5c059152bdec2241b054e264","slug":"all-day-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर लगा रहता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर लगा रहता जाम
jhansi
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
traffic jam
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड के आगे मंडी तिराहे से लक्ष्मी गेट जाने वाली सड़क का हाल बुरा है। यहां ऑटो, फुटपाथ के दोनों ओर फल व सब्जी वालों के खड़े रहने से दिनभर जाम लगा रहता है। इस कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस मार्ग पर कई अच्छी कालोनियां भी हैं, जिससे वाहनों को निकलने में खासी दिक्कत होती है।
मंडी से लक्ष्मी गेट वाली रोड पर कई मुहल्ले व कालोनियां हैं। इसके अलावा शिवाजी नगर के लिए भी यहीं से रास्ता जाता है। इससे यहां दिन भर लोगों का आवागमन रहता है। लेकिन, तिराहे से लोगों की मुश्किलें शुरू हो जाती हैं। बस स्टैंड के आगे से शांति भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर तिराहे पर ही ऑटो चालकों ने स्टैंड बना लिया है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है। इसके अलावा फल व सब्जी के ठेलों ने यहां अतिक्रमण कर रखा है जिससे हमेशा जाम बना रहता है। इसी रास्ते से मंडी में आने वाले वाहनों की आवाजाही रहती है, जो समस्या को और बढ़ा देती है। इतनी समस्या के बाद भी यहां के यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाएगा। यातायात के सिपाहियों को तैनात किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विनय कुमार पांडे, यातायात प्रभारी
इन इलाकों को जोड़ता है यह रोड
यह रोड शिवाजी नगर, आरटीओ आफिस, शांति भवन, ओम शांति नगर, लक्ष्मी गेट, बकरा मंडी, के साथ ही अन्य कई इलाकों को जोड़ता है।
बस स्टैंड से शांति भवन की ओर जाने के लिए बड़ी मशक्कत करना पड़ती है। यहां पर लगे हर समय जाम से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए।
विज्ञापन
अब्दुल हफीज, राहगीर
यहां पर ठेले वालों ने रोड के दोनों ओर पूरी तरह से अतिक्रमण कर रखा है, जिससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। दूसरा अन्य कोई विकल्प नहीं होने के कारण यहीं से निकलना पड़ता है।
संदीप, एडवोकेट