{"_id":"164f05a2c79e97a12326ca38bb37c452","slug":"all-day-seepri-police-waite-cbi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई का इंतजार करती रही सीपरी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई का इंतजार करती रही सीपरी पुलिस
ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले की जांच के सिलसिले में आने वाली
विज्ञापन
सीबीआई टीम शनिवार को शहर नहीं पहुंची। टीम को प्रमोद शर्मा की मौत से
जुड़े दस्तावेज देने के लिए थाना सीपरी बाजार पुलिस इंतजार करती रही।
व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) पर मध्यप्रदेश राज्य में कई प्रवेश परीक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी है। इसके माध्यम से कई गलत भर्तियां र्हुइं, जिसका खुलासा 2009 में हुआ। पिछले दिनों जांच के लिए जब मामला सीबीआई के पास गया तो सीपरी बाजार के सिद्धेश्वर नगर आईटीआई में 21 अप्रैल को हुई प्रमोद कुमार शर्मा (22) पुत्र सियाराम निवासी पीला माता रोड अंबावाय मुरैना की मौत भी जांच के घेरे में आ गई।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार प्रमोद के दोस्त सुमित कुमार निवासी आईटीआई ने पुलिस को सूचना दी थी कि प्रमोद कुमार शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। जांच टीम का मानना है कि प्रमोद की मौत के तार भी व्यापम घोटाले से जुड़े हैं। जिसके चलते मौत से जुड़े दस्तावेज लेने व जांच के लिए टीम को आना था, मगर टीम नहीं आई। वहीं, थाना पुलिस टीम को दस्तावेज मुहैया कराने के लिए इंतजार करती रही।