फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All 1100 hotel rooms filled, Kumbh goers staying in Jhansi

Jhansi News: होटलों के सभी 1100 कमरे भरे, झांसी में ठहर रहे कुंभ जाने-आने वाले यात्री

Thu, 20 Feb 2025 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
All 1100 hotel rooms filled, Kumbh goers staying in Jhansi

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पहली बार झांसी महानगर के सभी 60 होटलों के 1100 कमरे भर गए हैं। यहां से महाकुंभ आने-जाने वाले यात्री होटलों में ठहर रहे हैं। इससे कारोबारी उत्साहित हैं। हालांकि, कई होटलों ने अपना टैरिफ भी बढ़ा दिया है।



महाकुंभ में जाने वाले गुजरात और महाराष्ट्र के ज्यादातर श्रद्धालु झांसी होकर गुजर रहे हैं। यही वजह है कि झांसी होकर प्रयागराज जाने वाली सड़कों पर गुजरात और महाराष्ट्र के यात्री नजर आ रहे हैं। गुजरात के ज्यादातर यात्री यहां के होटलों में ठहराव भी ले रहे हैं। रात भर या दिन में कुछ घंटों के ठहराव के बाद यहां से वे अपनी आगे की यात्रा शुरू करते हैं। इसके अलावा, सहालग होने की वजह से भी होटल बुक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, बबीना में बॉर्डर-2 फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म यूनिट के कर्मचारी भी झांसी महानगर के होटलों में डेरा डाले हुए हैं। इन वजहों से पिछले 15 दिनों से यहां के होटल लगातार भरे चल रहे हैं। कमरे खाली होते ही तुरंत बुकिंग मिल जा रही है। एडवांस बुकिंग भी खूब हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए कई होटल संचालकों ने किराया दो से तीन गुना तक बढ़ा दिया है। चेक आउट टाइम में भी कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो---



एक घंटे के लिए भी होटलों के कमरे खाली नहीं रह पा रहे हैं। यात्रियों के एक जत्थे के जाते ही तुरंत दूसरा पहुंच जाता है। एडवांस बुकिंग भी जारी है। होटल कारोबार में बूम की स्थिति है। - संजीव अग्रवाल, होटल कारोबारी

कुंभ, सहालग और बॉर्डर फिल्म की शूटिंग का लाभ झांसी के होटल कारोबार को खूब मिल रहा है। खासतौर पर गुजरात के श्रद्धालु यहां ठहराव ले रहे हैं। कई होटलों में 26 फरवरी तक की एडवांस बुकिंग है। - मुकेश अग्रवाल, होटल कारोबारी



जेल में बंदी करेंगे गंगाजल से स्नान



कारागार में निरुद्ध बंदी कुंभ में शामिल तो नहीं हो पाएंगे लेकिन उनके गंगा स्नान के लिए जेल प्रशासन की ओर से अनूठी पहल की गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रयागराज के संगम से गंगाजल मंगवाया गया है, जिसे 21 फरवरी को जेल की टंकियों में मिला दिया जाएगा। इस माध्यम से बंदी गंगाजल से स्नान कर सकेंगे।


0000



कुंभ के आखिरी दिनों में रहेगी विशेष सतर्कता

महाकुंभ के आखिरी दिनों में रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। खासतौर पर शुक्रवार से भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की तैयारी है। जीआरपी एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों में जीआरपी, आरपीएफ व नागरिक पुलिस के लगभग ढाई सौ कर्मी स्टेशन पर तैनात रहेंगे। जीआरपी के ऑफिसों में काम करने वाले व लाइन में मौजूद कर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाई गई है। वहीं, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को होल्डिंग एरिया में रखा जाएगा। इसके लिए, अलग से बैरिकेडिंग लगाई गई है। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने पर सीमित संख्या में यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। उधर, रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंडल रेल प्रशासन ने अतिरिक्त रैक की व्यवस्था कर रखी है। श्रद्धालु बढ़ने पर तत्काल अतिरिक्त ट्रेनें संचालित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed