फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Alia Bhatt coming up in Jhansi Ki Dulhania Bdrinatha

आलिया भट्ट झांसी में बनेंगी बद्रीनाथ्ा की दुल्हनियां

Thu, 15 Sep 2016 12:18 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 15 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt coming up in Jhansi Ki Dulhania Bdrinatha
आलिया भट्ट झांसी में बनेंगी बद्रीनाथ्‍ा की दुल्हनियां - फोटो : Amar Ujala
बुंदेलखंड कीऐतिहासिक इमारतें व प्राकृतिक सौंदर्य बालीवुड को भा गया है। दो वर्ष में करीब दस बड़ी फिल्मों की शूटिंग इस क्षेत्र में हो चुकी हैं। ओरछा व झांसी क्षेत्र में ही फिल्मांकन किया गया है। इन दिनों धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां की शूटिंग झांसी व ओरछा में चल रही है। 14 सितंबर से शुरू हुई इस शूटिंग में आलिया भट्ट व  वरुण धवन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बुधवार को झांसी के किले में शूटिंग की गई।
विज्ञापन

इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल 17 सितंबर तक चलेगी, इसके बाद अगली शिफ्ट तय होगी। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं, जबकि निर्माता करन जौहर  है। एक साल पहले ओरछा के सातार नदी के तट पर सुर्ख वाला लव तथा दो वर्ष पहले लक्ष्मीनारायण मंदिर में मणिरत्नम निर्देशित अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय की फिल्म रावण की भी शूटिंग हो चुकी है। बुंदेलखंड में बालीवुड ने वैसे तो साठ के दशक में अपनी दस्तक दे दी थी जब सबसे पहले देवानंद व माला सिन्हा अभिनीत फिल्म लव मैरिज की शूटिंग झांसी के ही शशधर मुखर्जी के निर्देशन में की गई थी। इसमें झांसी रेलवे स्टेशन, कालीबाड़ी की हवेली, बिपिन विहारी इंटर कालेज का मैदान व कचहरी में शूटिंग की गई थी। अस्सी के दशक में आकाश गंगा फिल्म की शूटिंग ओरछा में हुई इसके बाद नब्बे के दशक में लाला हरदौल, माटी बलिदान की फिल्मों की शूटिंग ओरछा में हुई। फिल्म की यूनिट ओरछा स्थित होटल अमर महल में ठहरी हुई है। शूटिंग के दौरान झांसी किले में पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed