फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Alert regarding lumpi, 1.5 lakh doses sought for Jhansi

लंपी को लेकर अलर्ट, झांसी के लिए मांगी गई डेढ़ लाख डोज

Thu, 18 Aug 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Alert regarding lumpi, 1.5 lakh doses sought for Jhansi
झांसी। मध्य प्रदेश में खतरनाक लंपी वायरस के दस्तक के बाद झांसी में पशुपालन महकमा अलर्ट मोड में है। इस रोग से बचाव के लिए वैक्सीन की डेढ़ लाख डोज की डिमांड शासन से की गई है। अफसरों का कहना है कि इसकी मदद से संभावित प्रसार को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

झांसी की सीमाएं कई जगह मध्य प्रदेश से बिल्कुल सटी है। पिछले सप्ताह ही मध्य प्रदेश के कई इलाकों में लंपी वायरस के मामले उजागर हुए थे। पशु चिकित्सकों का कहना है वायरस जनित होने से यह एक से दूसरे गोवंश के बीच आसानी से पहुंच जाती है। इसकी चपेट में आने से पशुओं के शरीर में गहरे चकत्ते बन जाते हैं। कुछ दिनों में यह चकत्ते घाव में बदल जाते हैं। इससे पीड़ित पशु को काफी पीड़ा होती है। बीमारी का प्रकोप बढ़ने पर जानवर की मौत तक हो जाती है। वायरस का शिकार होने के बाद दूध देने की क्षमता भी कम हो जाती है। इस बीमारी के प्रकोप बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश की सीमा से सटे गांवों में पशुपालन विभाग ने खास तौर से सतर्कता बढ़ा दी है। यहां के पशुपालकों को भी बीमारी के खतरों के बारे में बताया गया है। वहीं, पशुपालन विभाग ने वैक्सीनेशन के लिए डेढ़ लाख टीकों की मांग शासन से की है। इनके आने पर वैक्सीनेशन कराया जाएगा। पशु चिकित्सकों का कहना है कि डेढ़ लाख गोवंश के वैक्सीनेशन से इस रोग के प्रसार को रोका जा सकेगा। बता दें, झांसी में करीब 2.25 लाख, ललितपुर में 2 लाख एवं जालौन में 2.25 लाख गोवंश हैं।
विज्ञापन

अभी यहां लंपी वायरस का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है लेकिन, शासन से डेढ़ लाख वैक्सीन की डिमांड की गई है। वैक्सीनेशन से इसका संभावित प्रसार के रोकथाम में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा.विवेक भारद्वाज
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed