फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Alert jaharkhurana eyes you

सावधान! जहरखुरानों की नजर में हैं आप

Fri, 23 Oct 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Alert jaharkhurana eyes you
झांसी। अगर आप त्योहार को लेकर ट्रेन और बसों में यात्रा कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। ट्रेन और बस में यात्रा के दौरान जहरखुरानों की नजर आप पर है। त्योहार को लेकर यात्रियों के साथ लूटपाट के लिए जहरखुरान गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह के सदस्यों ने बस और ट्रेन में यात्रा करने वालों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इसेे लेकर जीआरपी और सिविल पुलिस एक्शन मोड में है। लेकिन फिर भी सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन

त्योहार पर ट्रेन और बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। जहरखुरान गिरोह के सदस्य यात्रियों को खूब लूटते हैं। आलम यह होता है कि ट्रेन में जहरखुरान गिरोह के सदस्य यात्री बनकर चढ़ते हैं और यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर सामान लूटकर फरार हो जाते हैं। हालात यह हैं कि इस गिरोह में पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं। कोरोना संक्रमण के चलते बंद चल रहा ट्रेनों का संचालन अब शुरू हो चुका है। ऐसे में जहरखुरान गिरोह भी सक्रिय हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में अधिकांश जहरखुरानी के मामले सामने आते हैं। इसे लेकर राजकीय रेलवे पुलिस बल ने भी यात्रियों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। वहीं बसों में जहरखुरानी को लेकर रोडवेज भी यात्रियों से अपील कर रहा है।
विज्ञापन

-----------
दस मजदूरों को बनाया गया था शिकार
जिले में ट्रेनों में जहरखुरानी की घटनाएं अक्सर सामने आती रही हैं। पिछले साल झांसी-आगरा कैंट पैसेंजर में जहरखुरानों ने दस मजदूरों को नशीला लड्डू खिलाकर लूट लिया था। इसके साथ हर नांदेड अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनों में जहरखुरान वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में बढ़ाया गया स्टाफ
ट्रेन में जहरखुरानी की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए जीआरपी और आरपीएफ भी तैयार है। जीआरपी ने झांसी से गुजरने वाली करीब 20 ट्रेनों को चिह्नित किया है। इन ट्रेनों की सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही स्टेशन की निगरानी हो रही है। जीआरपी के अधिकारियों के मुताबिक जहरखुरानों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में एक दरोगा और तीन पुलिसकर्मी अतिरिक्त लगाए गए हैं। जोकि सादा वर्दी में तैनात रहेंगे।

------------
यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
- किसी भी अजनबी से ज्यादा घुलें-मिलें नहीं।
- अनजान शख्स द्वारा दिया गया पानी या कोई खाद्य सामग्री न खाएं।
- यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता और सावधानी बरतें।
- संदिग्ध लगने पर ट्रेन में तैनात पुलिस बल को सूचना दें।
- अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें।
- ट्रेन में चढ़ते समय पूरी सावधानी बरतें। हर व्यक्ति पर नजर रखें।
त्योहार को लेकर ट्रेनों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। कुछ ट्रेनों को चिह्नित भी किया गया है। साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। 300 जगहों पर पुलिस सहायता नंबर अंकित कराए गए हैं। यात्री भी सफर के दौरान पूरी सावधानी बरतें।
नईम खान मंसूरी, सीओ, जीआरपी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed