फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Albendajol tablet eat 6.88 lack child

6.88 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

Tue, 03 Aug 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Albendajol tablet eat 6.88 lack child
झांसी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम और सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े को लेकर सोमवार को विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीडीओ शैलेष कुमार ने अधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि बारिश में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डायरिया और कृमि दोनों ही बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता को कम करते हैं। ऐसे में कोविड के साथ बच्चों में होने वाली इन समस्याओं के प्रति सजग रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर डॉ. रामबाबू ने बताया कि आगामी 10 दिनों में जिले में लगभग 6.88 लाख से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि झांसी समेत प्रदेश के 17 जिलों में यह कार्यक्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के बारे में एसीएमओ डॉ. एनके जैन ने बताया कि सघन दस्त पखवाड़े में बाल्यावस्था में दस्त के दौरान ओआरएस एवं जिंक के उपयोग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर शहरी प्राथमिक केंद्र के एमओआईसी, डीपीएमयू यूनिट के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed