{"_id":"62aa1f00954b28585d020166","slug":"akhilesh-is-supporting-stone-pelters-for-vote-bank-keshav-jhansi-news-jhs222891646","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट बैंक की खातिर पत्थरबाजों का साथ दे रहे अखिलेश: केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट बैंक की खातिर पत्थरबाजों का साथ दे रहे अखिलेश: केशव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन पर वोट बैंक की खातिर पत्थरबाजों का साथ देने का आरोप लगाया। बुधवार को झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा कि अखिलेश हमेशा दंगाई एवं पत्थरबाजों की बात करते हैं। कभी ऐसे हमलों में घायल पुलिस बल अथवा छोटे दुकानदारों के नुकसान की बात नहीं करते।
उन्होंने कहा कि अखिलेश 400 सीट न जीत पाने की वजह से अभी तक बौखलाए हैं। डिप्टी सीएम ने कांग्रेस एवं राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल के ईडी से पूछताछ के बाद कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को चोर मचाए शोर जैसा आचरण करार दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें ईडी से लेकर सीबीआई तक ने तलब किया लेकिन भाजपा ने कभी जांच एजेंसी पर दबाव नहीं बनाया। अब राहुल गांधी से जब पूछताछ हो रही है तब गांधी परिवार ने पूरी कांग्रेस को सड़कों पर उतार दिया। डिप्टी सीएम ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि गांधी परिवार के लिए देश नहीं बल्कि व्यक्ति बड़ा है। उन्होंने कहा कि इस देश में न्यायालय है। जांच एजेंसी से संतुष्ट नहीं होने वाले को न्यायालय की शरण लेनी चाहिए। सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की परंपरा गलत है। अग्निवीर सैन्य प्रशिक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई देशों मेें इसकी व्यवस्था पहले से ही है। उन देशों में नागरिकों को भी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सर्किट हाउस में एक दर्जन से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास किया।