{"_id":"6095a7c48ebc3ecffe4fc028","slug":"akashvani-jhansi-closed-reporters-news-jhs194549915","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशवाणी: झांसी से प्रसारण हुआ बंद, अब लखनऊ से होगा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशवाणी: झांसी से प्रसारण हुआ बंद, अब लखनऊ से होगा प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते झांसी आकाशवाणी केंद्र से प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रमों को बंद कर दिया गया है। कार्यक्रमों को अब लखनऊ से ही प्रसारित किया जा रहा है। वहीं कार्यालय में भी सिर्फ जरूरत के हिसाब से ही कर्मचारियों की ड्यूटी को लगाया जा रहा है।
ऑल इंडिया रेडियो पर झांसी से भक्ति संगीत, वंदना, चिंतन, मॉर्निंग न्यूज, बुंदेली लोक गीत, विविध भारती, युवा वाणी, परिचर्चा, किसान वाणी, महिला मंडल, नारी जगत, चित्रपट संगीत, शाम के समाचार, शास्त्रीय संगीत सहित कई मनोरंजन कार्यक्रमों को प्रसारित किया जाता है। इन कार्यक्रमों को शहरी श्रोताओं से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की यह पहली पसंद बना हुआ है। लेकिन आकाशवाणी केंद्र में कई कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जिसके चलते झांसी से प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रमों को बंद कर लखनऊ से प्रसारित किया जाने लगा है।
इस संबंध में आकाशवाणी केंद्र के डायरेक्टर कुंज बिहारी ने बताया कि कार्यालय के कई कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जिसके चलते कुछ समय के लिए आकाशवाणी केंद्र से प्रसारित किए जाने कार्यक्रमों को बंद कर दिया गया है। अब लखनऊ से ही कार्यक्रमों को प्रसारित किया जा रहा है।