फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ajay Kumar Lallu said Congress increased three times in four years will form government in 2022

यूपी: अजय कुमार लल्लू बोले- चार साल में तीन गुना बढ़ा कांग्रेस का जनाधार, 2022 में बनाएंगे सरकार, जल्द घोषित करेंगे प्रत्याशी

Tue, 06 Jul 2021 08:19 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 06 Jul 2021 08:19 PM IST
सार

कांग्रेस गांव, किसान, नौजवान, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। इन मुद्दों पर सरकार की खामियों के खिलाफ कांग्रेस अभी भी प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन
Ajay Kumar Lallu said Congress increased three times in four years will form government in 2022
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के रक्सा में हुए कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले चार सालों में पार्टी का जनाधार काफी बढ़ा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 51 लाख वोट मिले थे, जबकि 2021 में हुए जिला पंचायत के चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने 1.72 करोड़ वोट हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश में जल्द ही प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला से खास बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी ने 271 सीटें जीती हैं। 57 सीटों का कांग्रेस दूसरे और 711 पर तीसरे स्थान पर रही है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में भी कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन रहा है। अब 840 ब्लॉक, 8135 न्याय पंचायत और 59 हजार ग्राम सभाओं में कांग्रेस का संगठन मजबूती से काम कर रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस गांव, किसान, नौजवान, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। इन मुद्दों पर सरकार की खामियों के खिलाफ कांग्रेस अभी भी प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि उनको संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितिन नहीं जिता पाए भाभी को पंचायत चुनाव
लगातार कांग्रेस छोड़ रहे वरिष्ठ नेताओं के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जितिन प्रसाद जो भी हैं, वो कांग्रेस की बदौलत हैं। वह लगातार विधानसभा, लोकसभा चुनाव हारे। यही नहीं, अपनी भाभी तक को वो जिला पंचायत सदस्य नहीं बनवा सके। इससे समझ सकते हैं, उनका कितना जनाधार है।


प्रियंका के निर्देशन में लड़ेंगे चुनाव, सीएम पर बोर्ड करेगा फैसला
प्रियंका गांधी के मुख्यमंत्री फेस होने के सवाल पर लल्लू ने सीधे कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस पर फैसला संसदीय बोर्ड को करना है। बार-बार पूछने पर इतना जरूर बोले कि प्रियंका गांधी के निर्देशन में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed