{"_id":"6ad526cb1d50819ed10e91c0","slug":"airport-to-be-built-on-1478-acres-of-land-in-tahrauli-approval-likely-soon-jhansi-news-c-11-jhs1004-900852-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: टहरौली में 1478 एकड़ भूमि में बनेगा \nएयरपोर्ट, जल्द मिल सकती है मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: टहरौली में 1478 एकड़ भूमि में बनेगा एयरपोर्ट, जल्द मिल सकती है मंजूरी
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड में हवाई कनेक्टिविटी को विस्तार देने की दिशा में टहरौली में एयरपोर्ट बनाने की कवायद तेज हो गई है। टहरौली तहसील के तीन गांवों की 1478 एकड़ भूमि पर हवाई अड्डा बनना है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम की ओर से साइट-बी का सर्वे कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया टीम सहमत नजर आई है। अब वह अपनी रिपोर्ट उड्डयन मंत्रालय को सौंपेगी।
झांसी में लंबे समय से हवाई अड्डा बनाने को लेकर कवायद चल रही है। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण और डिफेंस कॉरिडोर जैसी बड़ी परियोजनाएं यहां आने के बाद एयरपोर्ट निर्माण की जरूरत और भी महसूस की जाने लगी। कुछ समय पहले जिला प्रशासन की ओर से टहरौली तहसील में हवाई अड्डा निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद मुख्य सचिव ने बीते 18 सितंबर को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष को पत्र लिखकर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर प्री-फिजिबिलिटी अध्ययन कराने के लिए पत्र लिखा।
हाल ही में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने प्रस्तावित साइट का निरीक्षण किया। टीम ने हर पहलु को जांचा परखा। इसके अलावा कुछ डाटा भी जिला प्रशासन के अफसरों से मांगा है। बताया गया कि टीम हवाई अड्डे के लिए प्रस्तावित स्थल को लेकर प्रथम दृष्टया संतुष्ट है। एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित स्थल का कुल क्षेत्रफल 598.225 हेक्टेयर यानी करीब 1478.21 एकड़ है। इसमें टहरौली खास में 90.62 हेक्टेयर, गढ़ीकरगांव में 262.99 हेक्टेयर और बरुआ में 244.60 हेक्टेयर भूमि शामिल है।
विज्ञापन
लिंक एक्सप्रेस-वे से पांच, डिफेंस कॉरिडोर से 15 किमी दूरी
रिकॉर्ड के मुताबिक टहराैली तहसील में प्रस्तावित एयरपोर्ट की झांसी शहर से दूरी लगभग 51 किलोमीटर है, जबकि दतिया हवाई अड्डे से यह 54 किलोमीटर और खजुराहो एयरपोर्ट से 112 किलोमीटर दूर है। वहीं, डिफेंस कॉरिडोर से 15 किलोमीटर और लिंक एक्सप्रेस-वे से महज पांच किलोमीटर दूर है। एयरपोर्ट बनने पर झांसी समेत बुंदेलखंड के अन्य क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ने की संभावनाएं बन सकती हैं।
वर्जन..
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने शुक्रवार को टहरौली में प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया है। प्रथम दृष्टया टीम संतुष्ट नजर आई है। कुछ डाटा मांगा है, जो जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा।
-गौरांग राठी, डीएम।