फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Airport: Land acquisition will be completed in the next month

हवाई अड्डा : अगले महीने में पूरा हो जाएगा भूमि अधिग्रहण

Tue, 24 Sep 2024 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Airport: Land acquisition will be completed in the next month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। अक्तूबर में अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद जमीन नागरिक उड्डयन विभाग के सुपुर्द कर दी जाएगी, जिससे वह निर्माण प्रारंभ कर सके।
शहर की सीमा से सटे सिवनीखुर्द में प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए करीब 92 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। 78 करोड़ से 89.50 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से काफी पहले क्रय कर ली गई थी। जबकि, करीब 2.5 हेक्टेयर भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण उसका बैनामा नहीं हो पाया था। इन जमीनों के अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा था। अधिग्रहण के लिए शासन ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी।
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन विभाग ने भूमि अधिग्रहण के लिए 4.46 करोड़ की धनराशि जमा करा दी थी। जुलाई से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, अब यह अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगले माह तक प्रक्रिया पूर्ण कर भूमि नागरिक उड्डयन विभाग के सुपुर्द कर दी जाएगी।-चंद्रभूषण प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed