फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Air condition jimnastic hall made

इसी माह तैयार हो जाएगा प्रदेश का पहला वातानुकूलित जिमनास्टिक हॉल

Tue, 02 Feb 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Air condition jimnastic hall made
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रदेश का पहला वातानुकूलित जिमनास्टिक हॉल फरवरी में तैयार हो जाएगा। इससे जिले के जिमनास्टिक के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दो वर्ष पहले दो करोड़ अट्ठावन लाख रुपये की लागत से वातानुकूलित जिमनास्टिक हॉल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी समाज कल्याण निर्माण निगम को दी गई थी। आधुनिक सुविधाओं वाले इस जिमनास्टिक हॉल का निर्माण सैंतीस गुणा बीस मीटर के क्षेत्रफल में किया गया है। हॉल की दीवारों पर वुडन पैनल लगाया जा रहा है, जबकि जमीन पर सिंथेटिक फ्लोर का निर्माण कराया गया है। खिलाड़ियों के लिए चार शौचालय, दो चेंजिंग रूम, एक स्टाफ रूम और दिव्यांगजनों के लिए एक शौचालय बनाया गया है। पीने के पानी के लिए आरओ लगाया गया है। खिलाड़ियों के लिए फोम पिट को स्थापित किया जा रहा है। हॉल की सीलिंग को आधुनिक लाइटों से सजाया गया है। हॉल के अंदर चार टन के अठारह एयर कंडीशन लगाए जा रहे हैं। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का जिमनास्टिक हॉल प्रदेश का पहला हॉल होगा। निर्माण कार्य लगभग अंतिम दौर में है। इसी महीने में हॉल तैयार हो जाएगा और अगले महीने से खिलाड़ियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed