फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aim is to provide better facilities to villagers: Rajiv

ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देना उद्देश्य : राजीव

Fri, 09 Oct 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Aim is to provide better facilities to villagers: Rajiv
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चिरगांव। ग्राम करगुवां में बृहस्पतिवार को बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा की मौजूदगी में जनचौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।
जनचौपाल में ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था, नाली एवं जल निकासी, मार्गों की स्थिति, पेयजल तथा गांव में संचालित विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं रखीं। विधायक ने समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही न बरती जाए। समय पर समस्याओं का समाधान किया जाए। जनप्रतिनिधि और प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा क्षेत्र के विकास को गति देना है।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम मनीषा धार्वे, परियोजना निदेशक राजेश कुमार, डीपीआरओ बालगोविंद श्रीवास्तव, बीडीओ रामकुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि अमित राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
वायरल वीडियो को विपक्षियों की चाल बताया
पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। विधायक ने कहा था कि वह अक्तूबर को गांव में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनेंगे। वीडियो के बारे में विधायक ने कहा कि इसे तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने इसे विपक्षियों की चाल बताया। उन्होंने कहा कि सपा के लोग पत्रकारिता का चोला ओढ़कर इटावा मैनपुरी से आ गए हैं। वे पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed