फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   AI identified the person who took the exam in place of someone else and issued an alert

Jhansi News: दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले की एआई ने की पहचान, किया अलर्ट

Mon, 30 Jun 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
AI identified the person who took the exam in place of someone else and issued an alert

विज्ञापन
झांसी। जनपद में 24 केंद्रों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक, सहायक स्तर III की परीक्षा 40 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित फेस रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया गया। इसकी मदद से दूसरे की जगह परीक्षा देने वाला एक युवक भी पकड़ा गया। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई परीक्षा में जिले में 10848 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें से 6408 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 4440 ने परीक्षा छोड़ दी। एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने बुंदेलखंड महाविद्यालय, हाफिज सिद्दीक इंटर कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी शामिल न हो पाए, ऐसे में उन्होंने खुद प्रवेश पत्र की जांच की। केंद्र पर बनाए गए कंट्रोल का भी निरीक्षण करते हुए कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की लोकेशन भी देखी। परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो स्टेट मशीन की दुकानें भी बंद रहीं। 24-24 स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्राें पर तैनात रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed