फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agriculture university increase research

कृषि विवि में शोध बढ़े, किसानों को हो फायदा

Thu, 27 Aug 2020 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Agriculture university increase research
झांसी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में शोध कार्य बढ़ें और बुंदेलखंड की परिस्थिति के हिसाब से कम पाने में लहलहाने वाली फसल के बीज तैयार हों तभी इस संस्थान का उद्देश्य सफल हो पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नौ अगस्त 2009 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके साथ झांसी के एक दल ने मुलाकात की थी। इसमें उन्होंने ही आईजीएफआरआई और एनआरसीएएफ को मिलकर एग्रीकल्चर और तकनीकी यूनिवर्सिटी की मांग की थी। यहीं से विश्वविद्यालय खुलने की परिकल्पना बनी। उन्होंने बताया कि आज विश्वविद्यालय बनकर तैयार हो गया है। शिक्षण कार्य भी शुरू हो गया है लेकिन इसका उद्देश्य तभी सफल होगा, जब यह किसानों के लिए लाभप्रद साबित होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की परिकल्पना ही इसलिए की गई थी कि यहां पर शोध कार्य बढ़ें। साथ ही, बुंदेलखंड की भौगोलिक परिस्थिति के मद्देनजर कम पानी वाली फसलों के बीज तैयार किए जाएं। ताकि, किसानों को लाभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed