{"_id":"68eddacb6b948d2d050303ef","slug":"agriculture-minister-surya-pratap-shahi-reached-jhansi-visited-the-hi-tech-garden-and-polyhouse-at-rlcau-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी पहुंचे मंत्री सूर्य प्रताप शाही: कृषि विश्वविद्यालय में हाईटेक उद्यान एवं पॉलीहाउस का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी पहुंचे मंत्री सूर्य प्रताप शाही: कृषि विश्वविद्यालय में हाईटेक उद्यान एवं पॉलीहाउस का किया भ्रमण
Tue, 14 Oct 2025 10:39 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:39 AM IST
सार
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण कर विश्वविद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
रबी गोष्ठी में कृषि मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरएलसीएयू) का भ्रमण कर विश्वविद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने उन्हें विश्वविद्यालय में चल रहे विविध शोध कार्यों, परियोजनाओं एवं नवाचारों से अवगत कराया। कृषि मंत्री ने सबसे पहले विश्वविद्यालय के हाईटेक उद्यान का भ्रमण किया, जहां विभिन्न प्रकार की सब्जियों की नर्सरी बड़े पैमाने पर उगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में पॉलीहाउस तकनीक अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। कुलपति ने बताया कि बुंदेलखंड के किसानों को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं टिकाऊ खेती तकनीकों से जोड़ना है। मौके पर अध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्याम बिहारी गुप्ता, अपर मुख्य सचिव उद्यान, प्रमुख सचिव कृषि, संयुक्त कृषि निदेशक, विश्वविद्यालय के अधिकारीगण तथा कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
किसान नेताओं ने सौंपे ज्ञापन
कृषि मंत्री को विभिन्न किसान संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपे। बुंदेलखंड किसान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने डीएपी की पांच रैक, नहरों की सफाई पारदर्शिता के साथ समय पर होने, नीलामी चबूतरों पर व्यापारियों का कब्जा हटाने, खरीफ की फसल का मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगें रखीं। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष अविनाश भार्गव ने खराब फसलों होने के कारण किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की।
जिला सहकारी विकास संघ के निदेशक ने सौंपा ज्ञापन
जिला सहकारी विकास संघ के निदेशक लाखन सिंह अस्ता ने कृषि मंत्री से सर्किट हाउस में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बताया कि झांसी मंडल की सहकारी समितियों पर खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है। इससे किसानों को बुआई करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने मंत्री से जल्द मंडल के उच्च अधिकारियों को निर्देशित कर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में श्याम बिहारी गुप्ता, एमएलसी रमा निरंजन, जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, रामतीर्थ सिंघल, अभय ब्रम्चारी, उदय लुहारी ,सहजेंद्र सिंह, संतोष सोनी आदि मौजूद रहे।