फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agreement between BU and All India Radio

बीयू और ऑल इंडिया रेडियो में करार

Sat, 09 Apr 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Agreement between BU and All India Radio
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग ने ऑल इंडिया रेडियो झांसी और कानपुर विश्वविद्यालय के साथ अनुबंध किया है। अब शोध, शिक्षण और प्रायोगिक कार्य को बढ़ावा देने और नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

कुलपति कार्यालय में बीयू वीसी प्रो. मुकेश पांडेय और ऑल इंडिया रेडियो के निदेशक कुंज बिहारी ने एमओयू पर साइन किए। कुलपति ने कहा कि ऑल इंडिया रेडियो के सहयोग से निश्चित ही छात्रों को व्यवहारिक प्रशिक्षण में सहायता मिलेगी। निदेशक ने कहा कि विवि के साथ मिलकर जन जागरूकता के कार्यक्रम किए जाएंगे। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने भी पत्रकारिता विभाग के साथ वर्चुअल अनुबंध किया। इसमें बीयू के डॉ. कौशल त्रिपाठी, कानपुर विश्वविद्यालय के डॉ. योगेंद्र पांडे मिलकर रूपरेखा बनाएंगे।
विज्ञापन

इसमें प्रथम गतिविधि को लेकर नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम, डिजिटल और डाटा जर्नलिज्म पर पुस्तक भी निकाली जाएगी। पत्रकारिता संस्थान के समन्वयक जय सिंह ने बताया कि कई अन्य संस्थाओं के साथ ही करार की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश प्रकाश, डॉ. यशोधरा शर्मा, अंजली कुमारी, राघवेंद्र दीक्षित, उमेश शुक्ला, अभिषेक कुमार, सतीश साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed