फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agrasen and vatika lokarpad

महाराजा अग्रसेन चौक व वाटिका का हुआ लोकार्पण

Sat, 17 Oct 2020 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Agrasen and vatika lokarpad
अग्रसेन महाराज की जयंती पर रिसाला चुंगी चौराहा पर लगाई गई उनकी प्रतिमा का लोकर्पण करते मेयर रामत?
झांसी। अग्रवाल रॉयल्स के सहयोग से आरटीओ कार्यालय के पास बनाए गए महाराजा अग्रसेन चौक एवं वाटिका का शनिवार को महाराज अग्रसेन की जयंती पर महापौर ने लोकार्पण किया। इस दौरान महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने के बाद आरती की गई। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति संपूर्ण अग्रवाल समाज के सम्मान के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल, अध्यक्षता कर रहे आनंद अग्रवाल, संस्था अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, सचिव पंकज गर्ग आदि ने महाराज अग्रसेन, कुलदेवी लक्ष्मी माता, भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि अग्रवाल रॉयल्स ऐसे कार्य जनहित में भविष्य में करता रहेगा। उन्होंने बड़ागांव मुक्तिधाम पर अग्रवाल रॉयल्स विश्राम स्थल के कार्य का भी उल्लेख किया, जो दीपावली के दौरान सर्व समाज को समर्पित किया जाएगा। आनंद अग्रवाल ने कहा कि समाज का दायित्व है, कि यह धरोहर संजोकर रखे। चौक व वाटिका का निर्माण कार्य पूर्ण कराने में उन्होंने नगर विधायक रवि शर्मा, पूर्व मेयर किरन राजू बुकसेलर, पूर्व नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, प्रताप सिंह भदौरिया व नगर निगम के सभी पार्षदों एवं महापौर को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न रविंद्र अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, सीताराम जी ने प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमोद अग्रवाल, पंकज गर्ग, आयुषी मित्तल, विकास अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच अनिल अग्रवाल, अग्रवाल समाज सीपरी के अध्यक्ष अलख प्रकाश बंसल, बबीना अग्रवाल समाज अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, श्री मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष दिलीप सिंघल, अग्रवाल समाज सदर के महामंत्री संजय कानोडिया, बुंदेलखंड नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, बरुआसागर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, अग्रवाल रॉयल्स के संरक्षक ओेम प्रकाश अग्रवाल बाबा, आदित्य अग्रवाल, अमोल अग्रवाल, आदित्य जिंदल, आनंद संजोग, अनिल चौधरी, अनिल स्टील, अशोक अनूप बिंदल, कैलाश अग्रवाल, हरीश चंद्र, गिरी चौधरी, मनीष अग्रवाल, मुकेश माडर्न, मुकेश मारवाड़ी, मुरारी लाल, नरेश गोयल, नितिन अग्रवाल, पंकज ठेकेदार, प्रकाश लिखधारी, राजकुमार, बंटी, राहुल गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, राजेश बंसल, राकेश चौधरी, राकेश, रवि, सुभाष, संजय अग्रवाल, संजीव, उदय अग्रवाल, विजय, विनय अग्रवाल, अशोक सिंघल, संजय, विजय, मनोज, विवेक लिखधारी आदि मौजूद रहे। आभार कार्यक्रम संयोजक प्रमोद अग्रवाल ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed