फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Patalkot Express caught fire on Jhansi railway track

आगरा: भाड़ई रेलवे स्टेशन के पास पातालकोट एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग, कई लोग झुलसे; यातायात प्रभावित

Wed, 25 Oct 2023 05:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Oct 2023 05:33 PM IST
सार

आगरा झांसी रेलवे ट्रैक स्थित भांडई रेलवे स्टेशन के नजदीक 14624 पातालकोट एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। एक्सप्रेस फिरोजपुर पंजाब से छिंदवाड़ा जा रही थी।

विज्ञापन
Agra: Patalkot Express caught fire on Jhansi railway track
ट्रेन में लगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन में लगी आज से चीख पुकार मच गई। आगरा झांसी रेलवे ट्रैक स्थित भांडई रेलवे स्टेशन के नजदीक 14624 पातालकोट एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। एक्सप्रेस फिरोजपुर पंजाब से छिंदवाड़ा जा रही थी। इस दौरान ट्रेन की दो बगियां जलकर खाक हो गईं।

विज्ञापन


विज्ञापन


लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
इस हादसे में कई लोग झुलस गए हैं। आग लगने के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर दौड़ने लगी। ट्रेन में आग लगने के बाद कई किलोमीटर तक धुआं दिखाई दे रहा था। हालांकि, समय रहते दोनों बोगियों में बैठे लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, काफी समय तक ट्रेन में आग लगी रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कई लोग झुलस गए
इस बीच राजगीर भी काफी परेशान होते हुए नजर आए। झांसी के रहने वाले राहुल झुलस गए और मनोज आगरा से ग्वालियर जा रहे थे। इसी बीच बोगी में आग लग गई और इस हादसे में उनको भी चोट पहुंची है। उनका कहना है कि हादसा बहुत भयानक था। काफी लोग ऊपर सो रहे थे। सभी लोग बाहर निकल आए। लेकिन कुछ लोग झुलस गए हैं। 


आगरा के शरद जैन घटना की भयावता बताते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि अपने परिवार के साथ ग्वालियर जा रहे थे। उनके दो बच्चे थे साथ में उनकी पत्नी जैसे ही खिड़की के पास आग लगी तो खुद को और अपने परिवार को बचाने की जद्दोजहद में लग गए। रेलवे के अधिकारी भी घटना पर पहुंच रहे हैं और घटना की जानकारी जुटा रही है। इस हादसे में करीब 10 से 12 लोग झूलने की सूचना है। हालांकि, स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास कर रहे थे।

पातालकोट एक्सप्रेस में आग लगने से आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक प्रभावित
आगरा रेल मंडल के भांडई स्टेशन के पास फिरोजपुर से सिवनी जा रही पातालकोट एक्सप्रेस के दो कोच में आग लग गई। इसके चलते झांसी-आगरा रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रभावित हो गया। वन्देभारत भारत, दुर्ग हमसफर समेत कई ट्रेनों को आगरा स्टेशन पर रोक दिया गया है। आग बुझाने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed