{"_id":"572b9ad44f1c1b0d745cd26e","slug":"agra-eklavya-sports-won-the-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा एकलव्य स्पोर्ट्स ने जीता खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा एकलव्य स्पोर्ट्स ने जीता खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
rly t20 trofi, jhansi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में आयोजित ओपन इंस्टीट्यूट नकद राशि टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब बृहस्पतिवार को आगरा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम ने रेलवे डिवीजन झांसी को दस विकेट से हराकर जीता। इसमें निशांत कुशवाहा का शानदार आलराउंडर प्रदर्शन रहा।
सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में हुए मुकाबले में डिवीजन ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। इसमें जितेंद्र दीक्षित ने 58, सरफराज ने 28, मुदस्सर खान ने 20 रनों का योगदान दिया। वहीं, आगरा की ओर से गेंदबाजी में सचिन शर्मा ने तीन, शुभांशु, देवेंद्र व निशांत ने एक- एक विकेट लिया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरे आगरा के सलामी बल्लेबाजों ने 18 वे ओवर में अपनी टीम को खिताबी जीत हासिल करा दी। निशांत कुशवाहा ने नाबाद 80 एवं धीरज गिरी ने नाबाद 45 रन ठोके। मैच में अंपायर विपुल तैलंग, विजय दातार रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक अतुल्य सिन्हा, विशिष्ट अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत सिंह ने विजेता उप विजेता टीमों को नगद राशि एवं ट्राफियां प्रदान की। मैन आफ द मैच व मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार निशांत कुशवाहा को दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज धनराज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सचिन शर्मा चुने गए।
इस अवसर पर बीसीसीआई सदस्य मदन मोहन मिश्रा, डीओएस अभिषेक सिंह, सीनियर डीईई (टीआरएस) अखिलेश श्रीवास्तव, डीपीओ मनमोहन सिंह, विजय खन्ना, सुनील शर्मा, मोहम्मद सईद, रमाकांत वर्मा, दिलशाद, बृजेंद्र यादव, आफाक अहमद आदि मौजूद रहे। अंत में आभार सचिव अशोक सेन पाली ने जताया।