फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   agle mahine se coman faisilty center se hoga banso ka upchar

अगले महीने से कॉमन फैसिलिटी सेंटर में होगा बांसों का उपचार

Mon, 15 Mar 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
agle mahine se coman faisilty center se hoga banso ka upchar
अगले माह से बांसों का उपचार की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। - फोटो : ???? ????
अगले महीने से कॉमन फैसिलिटी सेंटर में होगा बांसों का उपचार
विज्ञापन

झांसी। लगभग एक वर्ष पहले भगवंतपुरा मेें बांसों के उपचार के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर की नींव रखी गई थी। बजट का अभाव होने के कारण कार्य पर विराम लगा दिया गया था। लेकिन अब फैसिलिटी सेंटर में सभी सुविधाओं को दुरुस्त कर दिया गया है। अगले माह से बांसों के उपचार की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
बांस के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कॉमन फैसिलिटी सेंटर को स्थापित करने का निर्णय किया गया था। जिसकी जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई थी। जिसके तहत वन विभाग द्वारा भगवतंपुरा में जमीन को चिह्नित कर बैंबू ट्रीटमेंट प्लांट को स्थापित करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया था। कार्य शुरू होते ही बजट का टोटा हो गया था। जिसके चलते निर्माण कार्य पर विराम लगा दिया था। लेकिन बजट मिलते ही निर्माण कार्य को लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में 24 लाख रुपये की लागत से सेंटर में बैंबू ट्रीटमेंट मशीन, शेड के अलावा दो टैंकों का निर्माण कराया गया है। जिसमें बांस का उपचार किया जाएगा। वहीं, टेढ़े मेड़े बांसों को सीधा किया जाएगा। आयु बढ़ाने के लिए टैंक में केमिकल से उपचार किया जाएगा। कॉमन फैसिलिटी सेंटर का संचालन समिति के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में जिला वनाधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि कॉमन फैसिलिटी सेंटर के कार्य को पूरा कर लिया गया है। यह प्लांट लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। लोगों को जागरूक कर समिति के माध्यम से अगले माह तक शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed