फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After the oil scam, a tax evasion scheme involving establishments has been uncovered at the municipal corporation.

Jhansi News: तेल के बाद नगर निगम में पकड़ा गया प्रतिष्ठानों के टैक्स का खेल

Sat, 03 Jan 2026 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
After the oil scam, a tax evasion scheme involving establishments has been uncovered at the municipal corporation.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। तेल के बाद अब नगर निगम में टैक्स का खेल सामने आया है। शुरुआती जांच में ही व्यावसायिक प्रतिष्ठान की पूर्व और मौजूदा माप में काफी अंतर मिला है। कई प्रतिष्ठानों का 50 फीसदी तक टैक्स कम हुआ है। लाखों के गोलमोल की आशंका पर नगर आयुक्त ने जांच बैठा दी है। कर का दोबारा मूल्यांकन की जाने वाली 2900 से अधिक पत्रावलियों की पड़ताल अफसरों ने शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोगों पर गाज गिरनी तय है।
टैक्स में खेल की लगातार शिकायतें नगर आयुक्त आकांक्षा राणा को मिल रही थीं। उन्होंने वार्डों में कर संशोधन मूल्यांकन की सूची टैक्स विभाग से तलब कर ली। नगर आयुक्त ने खुद सूची की पड़ताल की तो काफी पत्रावलियां ऐसी मिलीं, जिसमें न तो स्थलीय सत्यापन किया गया और न ही कर निरीक्षक, कर अधीक्षक की आख्या ली। न ही वार्षिक किराया मूल्य की गणना हुई। बिना आधार के ही टैक्स कम कर दिया गया। उन्होंने अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव को सूची में दर्ज भवनों की जांच अथवा माप फिर से करने के निर्देश दिए। जोनल अधिकारी, निर्माण विभाग के एई व जेई, कर अधीक्षक, कर निरीक्षकों ने जांच की।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया सामने आया कि कुछ भवनों में पहले और अब की माप में काफी अंतर है। विस्तृत जांच के लिए नगर आयुक्त ने दो सदस्यीय समिति का गठन किया है, इसमें अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, मुख्य नगर लेखा परीक्षक नरेंद्र सिंह गर्खाल शामिल हैं। समिति को दस्तावेजों की जांच कर जल्द आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed