फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After the estrangement, the young man opened fire on the friend of Kinnar

मनमुटाव के बाद किन्नर के दोस्त पर युवक ने झोंका फायर

Thu, 05 May 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
After the estrangement, the young man opened fire on the friend of Kinnar
झांसी। किन्नर के दोस्त पर युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया हालांकि इसमें वह बाल-बाल बच गई। हमले के बाद आरोपी तमंचा लेकर मौके से फरार हो गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 31 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के धर्मशाला मोहल्ला निवासी मंजू सोनकर किन्नरों को जागरूक करती है। करीब 8 साल पहले उनकी पहचान चांदनी नामक किन्नर से हुई थी। मऊरानीपुर निवासी जयहिंद श्रीवास से चांदनी की दोस्ती काफी पुरानी थी लेकिन, मंजू के संपर्क में आने के बाद से चांदनी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। चांदनी ने जयहिंद से दूरी बरतनी शुरू कर दी। इसके लिए जयहिंद मंजू को जिम्मेदार मानने लगा। इससे नाराज होकर बीती रात जय हिंद मंजू को मारने उसके घर जा धमका। मंजू घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान जय हिंद ने तमंचे से फायर झोंक दिया। इससे मंजू बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस को पहुंच गई। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। सदर बाजार एसओ जितेंद्र सिंह तक्खर के मुताबिक आरोपी को बुधवार को भगवंतपुरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मऊरानीपुर थाने समेत अन्य में कुल 31 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed