फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After the death of the married woman, the husband ran away with the dead body, did not get the post mortem done

Jhansi News: विवाहिता की मौत के बाद शव लेकर भाग गया पति, नहीं कराया पोस्टमार्टम

Mon, 24 Jul 2023 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
After the death of the married woman, the husband ran away with the dead body, did not get the post mortem done
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गुरसराय में एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि उनके अस्पताल पहुंचने से पहले पति विवाहिता का शव लेकर भाग निकला। पति ने पोस्टमार्टम भी नहीं कराया और आनन-फानन में अंतिम संस्कार करते हुए उसे दफना दिया। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस अफसरों से मिलकर बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई है।

गुरसराय के पायगा गांव निवासी अनीस मुहम्मद ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने अपनी बेटी सफीना का निकाह थाना गुरसराय के सहीदगंज निवासी युवक से किया था। उसकी बेटी की 19 जुलाई को मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की वजह मालूम नहीं चल सकी। सूचना मिलने पर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे लेकिन, उसका पति पहले ही बेटी की लाश लेकर निकल गया। वह लोग उसकी ससुराल पहुंचे लेकिन, उनके पहुंचने से पहले उन लोगों ने बेटी के शव को दफना दिया। उनको आखिरी बार देखने का भी मौका नहीं मिला। पिता का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई। उन्होंने सोमवार को एसपी आरए कार्यालय पहुंचकर बेटी के शव को निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed