{"_id":"5875356c4f1c1bab78ba8068","slug":"after-the-convention-will-be-declared-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवेशन के बाद घोषित होंगे कांग्रेस प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवेशन के बाद घोषित होंगे कांग्रेस प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
congress, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के विदेश दौरे से वापस आने के बाद अब कांग्रेस का आल इंडिया अधिवेशन होगा। इसके बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित होंगे।
नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 11 जनवरी को होने वाले अधिवेशन में विधानसभा चुनावों पर चर्चा होगी तथा आगामी रणनीति को लेकर विचार मंथन किया जाएगा। टिकट घोषित करने को लेकर कार्यकर्ताओं में जिज्ञासा है कि किस उम्मीदवार को कहां से चुनाव मैदान में उतारा जाता है। संभावना जताई जा रही है कि 15 जनवरी तक सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित हो जाएंगे। वहीं, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव ने गरौठा विधानसभा से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इस तरह अब गरौठा सीट से दो उम्मीदवारों के नाम शेष रह गए हैं। इसमें राधे पाल और शिवनारायण सिंह शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि उनका नाम पैनल में झांसी और ललितपुर दोनों विधानसभा सीटों पर था, लेकिन उन्होंने भी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।