फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After the affiliation ended, ten teachers, four instructors and one Shiksha Mitra returned to the original school.

Jhansi News: संबद्धीकरण समाप्त होने पर दस शिक्षक, चार अनुदेशक और एक शिक्षामित्र मूल विद्यालय में वापस

Wed, 29 Oct 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
After the affiliation ended, ten teachers, four instructors and one Shiksha Mitra returned to the original school.
शासन के निर्देश पर बीएसए ने संबद्धीकरण किया था समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गैर विद्यालय और कार्यालयों में संबद्ध चल रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं, अनुदेशकों का संबद्धीकरण निरस्त होने से करीब 10 शिक्षक, चार अनुदेशक और एक शिक्षामित्र अपने मूल विद्यालय में वापस पहुंच गए हैं। संबद्धीकरण निरस्त करने का आदेश जारी होने पर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जनपद में 1357 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें करीब 1.40 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में करीब चार हजार के करीब शिक्षक, शिक्षिकाएं, अनुदेशक व शिक्षामित्र तैनात हैं। लेकिन कई शिक्षक-शिक्षिकाएं, अनुदेशक व शिक्षामित्र ऐसे हैं जो कि अपने मूल तैनाती विद्यालय के स्थान पर अन्य किसी विद्यालय या कार्यालय में संबद्ध हैं। शासन द्वारा विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए हाल ही में संबद्ध चल रहे शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय में वापस करने के आदेश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर संबद्ध चल रहे दस शिक्षकों, चार अनुदेशक और एक शिक्षामित्र को उनके मूल विद्यालय में वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed