फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After surgery, some children got a new life and some got new light.

Jhansi News: सर्जरी के बाद किसी बच्चे को मिला नया जीवन तो किसी को नई रोशनी

Tue, 23 Apr 2024 06:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
After surgery, some children got a new life and some got new light.
- आरबीएसके के तहत 315 बच्चों की हुई दिल में छेद से लेकर जन्मजात मोतियाबिंद तक की सर्जरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत झांसी मंडल में 315 बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी कराई गई है। इसमें किसी बच्चे का दिल का छेद ठीक होने के से उसे नया जीवन मिला है तो किसी का मोतियाबिंद ठीक होने से नई रोशनी। 34 बच्चों की सर्जरी होनी बाकी है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य जन्म से लेकर 18 साल तक के बच्चों के लिए फोर-डी बीमारियों की जल्द पहचान कर इलाज कराना है। फोर-डी का मतलब जन्म के समय दोष, कमियां, बीमारियां, विकलांगता सहित विकास में देरी शामिल है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में झांसी में 107, ललितपुर में 124 और जालौन में 118 बच्चे चिह्नित किए गए। इसमें जन्म से ही दिल में छेद होने वाले 42 बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन हो चुका है। इसके अलावा जन्मजात मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहे 20 बच्चों की भी सर्जरी हुई है और उन्हें नई रोशनी भी मिली है। न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट के भी 28 बच्चों का ऑपरेशन हुआ है। न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट मस्तिष्क, रीढ़ या रीढ़ की हड्डी के जन्म दोष हैं। इसके अलावा भी अन्य बीमारियों के 225 बच्चों की सर्जरी हो चुकी हैं। एनएचएम का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed