फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After receiving 97 lakhs in compensation, the husband is adamant on second marriage, the woman reached the police station to plead

Jhansi News: मुआवजे में 97 लाख मिलने के बाद दूसरी शादी पर अड़ा पति, गुहार लगाने थाने पहुंची महिला

Mon, 09 Jun 2025 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
After receiving 97 lakhs in compensation, the husband is adamant on second marriage, the woman reached the police station to plead

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बीडा से मुआवजे में मिली मोटी रकम घरेलू कलह की वजह बन गई। रक्सा थाना के राजापुर गांव में युवक के खाते में मुआवजे के तौर पर 97 लाख रुपये आए। उसके बाद से उसने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। रक्सा थाने पहुंची पत्नी का कहना है कि पति कह रहा कि वह पढ़ी-लिखी नहीं है। अब वह पढ़ी-लिखी महिला से शादी करेगा। दूसरी शादी करने पर अड़ा हुआ है। पत्नी ने रक्सा थाने में जाकर गुहार लगाई है।



राजापुर गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति खेती-किसानी के साथ दूध बेचने का काम करता है। बड़ा बेटा 11 साल एवं छोटा बेटा तीन साल का है। बीडा में जमीन जाने के बाद परिवार के खाते में 4.50 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर आए। उसके पति को 97 लाख रुपये मिले। उसका कहना है कि मुआवजे की रकम आने के बाद से पति का व्यवहार बदल गया। रोजाना वह शराब पीने लगा। शराब पीने के बाद घर आकर मारपीट करता है। अब वह दूसरी शादी करने पर अड़ा है।
विज्ञापन




पति उससे कहता है कि वह पढ़ी-लिखी नहीं है। वह पढ़ी-लिखी लड़की से शादी करेगा। शुक्रवार को मारपीट के बाद उसने घर से बाहर निकाल दिया। परिवार वालों के समझाने पर भी वह नहीं मान रहा है। परेशान होकर युवती ने रक्सा थाने पहुंचकर गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष राहुल राठौर का कहना है कि प्रार्थना पत्र के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

बीडा का पैसा मिलने के बाद बढ़ गए घरेलू विवाद



बीडा का पैसा आने के बाद से थाना रक्सा अंतर्गत आने वाले गांवों में घरेलू विवाद की संख्या में इजाफा हो गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रोजाना ही घरेलू कलह के मामले पहुंचते हैं। हालांकि इनमें से अधिकांश मामले आपसी पंचायत के बाद निपट जाते हैं। कुछ ही मामलों में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ती है।

केस एक

रक्सा के इमलिया गांव में मुआवजा में मिले 2.85 करोड़ रकम हड़पने के लिए तीन बेटों ने आपस में बुजुर्ग मां-बाप को बांट लिया। तीन बड़े भाइयों ने खातेधारक होने के नाते पिता को अपने पास रख लिया, जबकि बूढ़ी मां को छोटे भाई के पास रहने भेज दिया। इस बंटवारे से परेशान बुजुर्ग मां रक्सा थाने पहुंच गई। उन्होंने पुलिस से पति से मिलवाने की गुहार लगाई।



केस दो



परसाई गांव में बीडा से मिले पैसों में से पति ने पत्नी के खाते में 15 लाख रुपये जमा करा दिए। खाते में पैसा आने के बाद पत्नी प्रेमी के साथ लापता हो गई। पति ने कई जगह तलाश की, लेकिन पता न लगने से रक्सा थाने जा पहुंचा। पुलिस अभी उसकी पत्नी की तलाश कर रही है।

केस तीन

मुआवजे की रकम में हिस्सा न देने पर सारमऊ निवासी सरिता मिश्रा ने पति अनिल मिश्र ने खिलाफ ही धोखाधड़ी के आरोप में रक्सा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। सरिता के मुताबिक भू-अधिग्रहण आरंभ होने पर उसने बीडा में जमीन जाने से रोकने के लिए आपत्ति लगाई थी। पति अनिल के बीडा में मिले मुआवजे में हिस्सा देने का वादा करने पर वह राजी हो गई। पति के खाते में करीब 28 लाख का मुआवजा आया। अब अनिल उसमें हिस्सा देने के लिए राजी नहीं।




केस चार

परासई गांव में मुआवजे की रकम को लेकर जीजा-साले में बीच जमकर मारपीट हुई। रक्सा निवासी कल्याण सिंह को 30 एकड़ जमीन के एवज में तीन करोड़ रुपये मुआवजा मिला। इसके बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद होने लगा। दामाद राजकुमार ने भी पैसों की मांग की। इस पर साले एवं जीजा के बीच जमकर मारपीट हुई। जीजा ने साले के साथ सरहज को भी पीटा। पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल साले ने जीजा के खिलाफ रक्सा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed