फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After Orai, thieves had come to search the doctor's residence located in the medical college.

Jhansi News: उरई के बाद मेडिकल कॉलेज स्थित चिकित्सक आवास खंगालने पहुंचे थे चोर

Tue, 09 Dec 2025 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
After Orai, thieves had come to search the doctor's residence located in the medical college.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज कैंपस में आठ चिकित्सकों के आवास के पास चोरों के नजर आने से मेडिकल कॉलेज प्रशासन समेत पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सोमवार सुबह एसओजी टीम ने मेडिकल कॉलेज में छानबीन की। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। आशंका जताई जा रही कि जिन बदमाशों ने उरई मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के आवास में चोरी की, उन्होंने यहां आकर वारदात की कोशिश की।



उरई के कालपी रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात सरकारी आवासों का ताला तोड़कर चोरों के गिरोह ने करीब 70 लाख रुपये के जेवरात उड़ा दिए थे। इस घटना के चौबीस घंटे बाद ही चोरों का एक गिरोह झांसी मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों के घर के आसपास दिखा। आधी रात को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामबाबू, डॉ. सुशीला खड़कवाल के घर का ताला तोड़ दिया गया जबकि डॉ. विद्या चौधरी, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. अरविंद कनकने, डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. पंकज के घर के पास संदिग्ध चोर रेकी करते नजर आए।
विज्ञापन




ओटी से चोरी हो गए ऑक्सीजन पाइप



मेडिकल कॉलेज स्थित एनेस्थीसिया विभाग की ओटी से एक दिसंबर की रात ऑक्सीजन पाइप चोरी कर लिए गए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की ओर से नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ऑपेरशन के दौरान जब ऑटो से ऑक्सीजन खोली गई तब किसी भी ओटी में ऑक्सीजन नहीं पहुंची। यहां ऑक्सीजन पाइप टूटी हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed