फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After losing money in gambling, the young man committed suicide by jumping in front of the train.

जुए में पैसा गंवाने के बाद युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Sat, 16 Apr 2022 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
After losing money in gambling, the young man committed suicide by jumping in front of the train.
झांसी। जुए में रकम गंवाने के बाद कोतवाली के उन्नाव गेट बाहर निवासी एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक महेश गौतम (39) पुत्र जालिम सिंह फलों का ठेला लगाता था। उसके ताऊ धनीराम का कहना है वह शराब पीने के साथ जुआ खेलने का आदी था। शुक्रवार को जुए में करीब पांच हजार रुपये हार गया। यह रकम उसने उधार ली हुई थी। उधार की रकम हार जाने से वह काफी परेशान हो गया। देर शाम शराब पीकर वह घर लौटा। शराब पीने को लेकर घर में विवाद भी हुआ। रात में खाना खाने के बाद घर के सभी लोग सो गए। इसी दौरान महेश चुपके से उठकर बाहर निकल गया। शनिवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली तब वह घर पर नहीं था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर से कुछ दूर स्थित झांसी-कानपुर रेल लाइन पर क्षत-विक्षत अवस्था में एक शव पड़ा मिला। परिजनों ने जब देखा तब वह शव महेश का था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का कहना है कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। जुए और शराब की आदत के चलते पत्नी से भी उसका झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed