फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After Holi, crowd of passengers gathered on Dooj, 2500 passengers traveled in Barauni Mail.

Jhansi News: होली के बाद दूज पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, बरौनी मेल में 2500 यात्रियों ने किया सफर

Thu, 28 Mar 2024 04:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
After Holi, crowd of passengers gathered on Dooj, 2500 passengers traveled in Barauni Mail.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। हाेलिका दहन के दिन तक ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही तो होली खेलने के दिन सभी ट्रेनें लगभग खाली चलीं। इसके बाद बुधवार को ट्रेनों में फिर से सीट के लिए खींचतान रहीं। भाई दूज पर घर जाने वाले यात्री झांसी स्टेशन पर उमड़ पड़े।

बुधवार को दूज के लिए घर जाने वाले यात्री बरौनी मेल के इंतजार में खड़े थे लेकिन, ग्वालियर-बरौनी मेल ने यात्रियों का इंतजार लंबा कर दिया। ग्वालियर से चली ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 1.40 बजे के स्थान पर 33 मिनट की देरी से 2.13 बजे झांसी पहुंची। ट्रेन अभी रुकी भी नहीं थी कि जनरल कोच में सीट पाने के लिए लोग चलती ट्रेन में ही चढ़ने की कोशिश करने लगे। लेकिन, यहां यात्री सुरक्षा के लिए लगाए गए आरपीएफ के जवानों ने उन्हें चलती ट्रेन में चढ़ने नहीं दिया। बुधवार को बरौनी मेल से लगभग 2500 यात्रियों ने विभिन्न स्टेशन के लिए यात्रा की। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुरक्षा के लिए स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed