फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After his girlfriend died due to poisoning, his boyfriend committed suicide by jumping in front of a train

Jhansi News: जहर निगलने से प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान

Fri, 25 Jul 2025 10:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
After his girlfriend died due to poisoning, his boyfriend committed suicide by jumping in front of a train

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बबीना के गुवाअली गांव में शादीशुदा प्रेमिका कामिनी राजपूत (20) ने जहर निगलकर जान दे दी। उसकी मौत के चंद घंटे बाद प्रेमी रविंद्र राजपूत (23) ने भी बसई गांव के पास ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया। इसके पहले दोनों ने बुधवार को एक साथ जहर निगल लिया था। जहर निगलने के बाद कामिनी की हालत नाजुक हो गई जबकि रविंद्र ने कसैला होने के कारण उसे उगल दिया था। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। दोनों ही शादीशुदा थे। कामिनी आठ माह के बच्ची की मां थी जबकि रविंद्र दो बेटों का पिता था। उनकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। उनके गांव में भी सनसनी है।



गुवाअली गांव निवासी कामिनी की शादी 21 जून 2023 को बबीना के भड़रा गांव निवासी आजाद से हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कामिनी का उसी गांव में रहने वाले रविंद्र राजपूत पुत्र राजा भइया से प्रेम संबंध था। रविंद्र की भी शादी हो चुकी थी। उसके दो बच्चे हैं। 15 जुलाई को कामिनी मायके आई थी। शादी के बाद भी दोनों का मिलना जुलना बना था।
विज्ञापन


एक साथ न रह पाने की कसक में दोनों ने 23 जुलाई की रात 11 बजे एक साथ जहर निगल लिया। जहर निगलने के बाद कामिनी की हालत खराब होने लगी जबकि जहर की गोली निगलने के बाद रविंद्र ने उसे थूक दिया था। इससे उसकी जान बच गई थी। कुछ देर बाद कामिनी की हालत खराब होने लगी। घर पहुंचने पर कामिनी अचेत हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डाॅक्टरों ने जहर निगलने की पुष्टि की। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। उधर, कामिनी की मौत की खबर लगने के कुछ देर बाद ही रविंद्र भी लापता हो गया। कुछ देर में ही उसका शव बसई-बुढपुरा की तीसरी लाइन पर मिला। बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। दोनों ही शादीशुदा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट



पांच साल से थे दोनों के संबंध

रविंद्र की शादी चार साल पहले हुई थी। शादी से पहले ही दोनों के बीच अफेयर थे। हालांकि दोनों के ही परिजन इस बात की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं। रविंद्र के परिजनों का कहना है कि उन लोगों को इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। कामिनी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कामिनी की बेटी मां के लिए छटपटा रही है। उधर, रविंद्र की मौत के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप समेत पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।


इनसेट

कामिनी के परिजन रविंद्र पर लगा रहे थे साजिश का आरोप



कामिनी की मौत होने पर उसके परिजन रविंद्र पर साजिश रचने का आरोप लगाने लगे। उसके परिजनों ने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा। इसमें कामिनी यह कहती दिखाई पड़ रही थी कि रविंद्र ही जहर की गोली लेकर आया था। हम दोनों ने साथ में जहर निगला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed