फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After his family members went to a wedding, the young man committed suicide by swallowing poison.

Jhansi News: परिजनों के शादी में जाने के बाद युवक ने जहर निगलकर दी जान

Tue, 03 Mar 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
After his family members went to a wedding, the young man committed suicide by swallowing poison.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। माता-पिता के शादी में जाने के बाद बेटे ने जहर निगल लिया। उनके लौटने पर वह कमरे में अचेत पड़ा था। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के बेदऊ गांव निवासी अजय शर्मा (23) पढ़ाई बंद कर घर में रहता था। पिता प्रमोद प्राइवेट काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी लोग शादी में गए थे। अजय घर में अकेला था। उस दौरान उसने जहर निगल लिया। देर-रात उनके लौटने पर अजय कमरे में अचेत पड़ा था। परिजन पहले अजय को लेकर टीकमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे झांसी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। दो भाइयों में अजय सबसे छोटा था। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed