फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After four years, regular Principal was appointed in the Medical College, Prof. Shivkumar got the responsibility

Jhansi News: चार साल बाद मेडिकल कॉलेज में नियमित प्रधानाचार्य की तैनाती, प्रो. शिवकुमार को मिली जिम्मेदारी

Sat, 30 Nov 2024 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
After four years, regular Principal was appointed in the Medical College, Prof. Shivkumar got the responsibility

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। चार साल बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में नियमित प्रधानाचार्य की तैनाती कर दी गई है। जौनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. शिवकुमार को ये जिम्मेदारी मिली है। नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में अग्निकांड की घटना के बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. एनएस सेंगर को पद से हटाकर चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय (डीजीएमई) संबद्ध करने के बाद से पद रिक्त चल रहा था।



फरवरी 2020 में झांसी मेडिकल कॉलेज में बतौर नियमित प्रधानाचार्य डॉ. आरतीलाल चंदानी की तैनाती की गई थी। हालांकि, उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था। उसके बाद से लगातार कार्यवाहक प्रधानाचार्य के भरोसे मेडिकल कॉलेज चल रहा था। अंतिम बार 10 अप्रैल 2018 में डॉ. जीके अनेजा ने बतौर नियमित प्राचार्य कार्यभार संभाला था। हालांकि, ज्यादा दिन वो यहां तैनात नहीं रहे। 18 मई 2018 को शासन ने उन्हें आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बना दिया था। उसके बाद डॉ. साधना कौशिक को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया था। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद एक जून 2020 को डॉ. एनएस सेंगर कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाए गए थे। पिछले साढ़े चार सालों से वो ये कार्यभार संभाल रहे थे। मगर 15 नवंबर को मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में अग्निकांड की घटना के बाद शासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया। डॉ. सेंगर को डीजीएमई संबद्ध कर दिया गया। शुक्रवार को डॉ. शिव कुमार की बतौर नियमित प्रधानाचार्य झांसी मेडिकल कॉलेज में तैनाती कर दी गई है। बताया गया कि इसी महीने लोक सेवा आयोग से प्रधानाचार्य पद पर उनका चयन हुआ है। इससे पहले वो एसजीपीआई, लखनऊ में रेडियोलॉजी विभाग के आचार्य पद पर तैनात थे। अभी वह जौनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


उप प्रधानाचार्य को चार्ज देकर डॉ. सेंगर रिलीव

झांसी। मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य रहे डॉ. एनएस सेंगर ने शुक्रवार को उप प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह को चार्ज दे दिया। उन्हें रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed