फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After festival garbage in mahanagar

त्योहार के बाद महानगर में लगे कूड़े के ढेर

Sat, 21 Nov 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
After festival garbage in mahanagar
नरसिंहराव टोरिया की गली में पड़ा कचरे का ढेर। अमर उजाला
झांसी। महानगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आलम यह है कि महानगर में तमाम जगहों पर कूड़े के ढेर लग रहे हैं। दो-दो दिन तक कूड़ा नहीं उठ रहा। इसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कूड़ा उठान न होने से पार्षदों में भी नाराजगी है। बुधवार दोपहर बाद तक महानगर में विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में गंदगी का अंबार
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र से बुधवार को कूड़े का उठान नहीं हुआ। यहां पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। क्षेत्र के यातायात पुलिस कार्यालय के बाहर, इलाहाबाद बैंक चौराहे से स्टेशन मार्ग, आईजी कार्यालय के बाहर सड़क पर कूड़ा पड़ा रहा। हवा चलने के दौरान कूड़ा उड़ता रहा। इस दौरान लोगों ने नगर निगम के इंतजामों को लेकर रोष जताया। जबकि सिविल लाइंस क्षेत्र में नगर निगम ने सफाई को लेकर विशेष प्रबंध किए हैं। यहां पर कूड़ा उठान के लिए दो-दो कंपनियां काम कर रही हैं। इसके बाद भी कूड़ा उठान में लापरवाही हो रही है।
विज्ञापन

इलाइट-झोकनबाग मार्ग
महानगर के इलाइट से झोकनबाग मार्ग पर भी कूड़े के ढेर लगे हुए थे। इस पर आवारा जानवर घूम रहे थे। कूड़ा उठान न होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के कई जगहों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनियां कूड़ा संकलित करती हैं, लेकिन कई दिनों से गाड़ी पहुंच ही नहीं रही है। लोगों का कहना है कि महानगर में कूड़ा उठान को लेकर कंपनियां मनमानी कर रही हैं। इसे लेकर अधिकारियों को भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशीपुरा में सफाई व्यवस्था ठप
नगर निगम खुशीपुरा में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर पा रहा है। यहां वीरांगना झलकारी इंटर कॉलेज और विपिन बिहारी इंटर कॉलेज के पास भी कूड़े का ढेर लगा रहता है। पार्षद और लोग कई बार निगम से शिकायत कर चुके हैं। कूड़ा इकट्ठा करने के लिए रखा गया कंटेनर भी टूट चुका है। कई दिनों तक कूड़ा पड़ा रहने से बदबू उठती है।
पार्षद कहते हैं
सिविल लाइंस, आईजी कार्यालय और इलाहाबाद बैंक चौराहे पर कूड़ा उठाने के लिए कंपनियों को जिम्मा दिया गया है, लेकिन कंपनी की गाड़ी आ नहीं रही है। इसके चलते पूरे दिन कूड़ा पड़ा रहता है। कई बार निगम से कह चुके हैं, लेकिन हालात सुधर नहीं रहे। इसे लेकर सदन में मुद्दा उठाएंगे।

विकास खत्री, पार्षद
तालपुरा और खुशीपुरा क्षेत्र में कूडे़ का अंबार लगा रहता है। कंपनियां कूड़ा उठान में मनमानी कर रही हैं। कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। लोग पार्षदों से शिकायत करते हैं।
पुष्पेंद्र वर्मा, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed