फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After eight days pipe line is not repare

संगम विहार: आठ दिन बाद भी नहीं सुधरी पाइप लाइन

Fri, 03 Jul 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
After eight days pipe line is not repare
संगम बिहार केकेपुरी में खुदा पडा पाइप लाइन डालने का गड्ढा। यहा गैस की लाइन डालते समय पाइप लाइन फट ?
झांसी। आवास विकास क्षेत्र के संगम विहार में आठ दिन बाद भी पाइप लाइन को बदलने का काम पूरा नहीं हो सका। कंपनी पाइप लाइन को बदलने का काम कर रही है, लेकिन काम की धीमी गति से अभी समस्या का हल दो- चार दिन में निकलला दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं, संबंधित क्षेत्र के लोग इस समस्या के कारण बूंद - बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

आवास विकास क्षेत्र में गैस की अंडर ग्राउंड पाइप लाइन डालने की योजना पर काम चल रहा है। 22 जून को कानपुर की सीयूजीएल कंपनी ने पाइप लाइन को डालने का काम शुरू किया। कंपनी के कर्मचारियों ने जलसंस्थान से जानकारी नहीं लिए बिना ही अपना काम शुरू कर दिया। इस गलती के कारण 24 जून को गैस की लाइन प्लास्टिक की पाइप लाइन में घुस गई। गैस की लाइन ने 400 मीटर से अधिक पीने की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे जगह- जगह लीकेज हो गए। इससे संबंधित क्षेत्र की जलापूर्ति ठप पड़ गई। कंपनी अब मजदूरों से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदलवाने का काम कर रही है, लेकिन काम की धीमी गति के कारण पांच दिन में केवल एपेक्स उखाड़ने काम पूरा हो सका है। इससे लोग बेहद परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

- कंपनी को दो दिन के अंदर पाइप लाइन बदलने के लिए कहा गया है। कंपनी अब जब दोबारा गैस की लाइन डालने का काम करेगी। एक दिन पहले जलसंस्थान अपनी लाइन को चिह्नित करने के लिए चूना डलवा देगा। ताकि कंपनी के कर्मचारियों को पता रहे कि पानी की पाइप लाइन कहा से निकली है। कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं पिछले पांच दिन से हैंडपंप पर पानी भर रही हूं। जैसे हालत दिख रहे हैं एक हफ्ते और पाइप लाइन से पानी आता दिखाई नहीं दे रहा है। दीपा कपूर।
गैस पाइप लाइन बिछा रही कंपनी ने बिना योजना के काम शुरू कर दिया, जिसका खामियाजा हजारों लोगों को कई दिन तक भुगतना पड़ रहा है। रामस्वरूप ठेकेदार।
मेरे परिवार को हैंडपंप पर पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है। जब से घर बनवाया है, तब से पहली बार इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अमन मंसूरी।
कंपनी के मजदूर बेहद धीमा काम कर रहे हैं। पांच दिन में सिर्फ एपेक्स निकाल सके। इससे तो एक हफ्ते और पानी आने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। नीरज।
कंपनी की लापरवाही से कई जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। इससे पूरा घर परेशान है। जल्द पाइप लाइन दुरुस्त की जाए। शिखा वर्मा।

पूरा परिवार एक- एक बूंद पानी के लिए परेशान हो रहा है। उनकी समस्या भी कोई जानने नहीं आ रहा है। समझ नहीं आ रहा है कि कहां पर शिकायत करूं। वाहिद उस्मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed