फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After Diwali puja, a young man hanged himself to death.

Jhansi News: दिवाली की पूजा के बाद युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान

Thu, 23 Oct 2025 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
After Diwali puja, a young man hanged himself to death.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समथर। दीपावली की पूजा के बाद समथर की काशीराम कॉलोनी निवासी सुनील रायकवार (35) ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। अगले दिन सुबह परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। पत्नी ने बताया कि सुनील पर कर्ज था, जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
समथर की काशीराम कॉलोनी निवासी सुनील मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दीपावली की रात उसने परिवार के साथ पूजा की। इसके बाद वह कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई। लेकिन, कमरे के भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। किसी तरह परिजनों ने कुंडी खोली तो सुनील अंदर पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि सुनील पर कर्ज था, जिसकी वह अदायगी नहीं कर पा रहा था। इससे वह परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, समथर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि, पुलिस जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत एकत्र किए हैं।

बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दस साल की बेटी और छह साल का बेटा है। हादसे के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। पति को याद कर पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रही है। त्योहार पर हुई इस घटना से कॉलोनी का माहौल भी गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed